यमुना घाट पर आयोजित मानव श्रृंखला में यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ यमुना संसद द्वारा आयोजित यमुना मानव श्रृंखला कार्यक्रम में सम्मलित हुए एवं यमुना सफाई -पूजन का संकल्प दोहराया। यमुना सफाई आदि के भव्य कार्यक्रम के तहत आई.टी.ओ. छठ घाट पर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर यमुना जी को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया और साथ ही यमुना किनारे आरती कर यमुना को निरंतर स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जैन मुनि श्री लोकेश मुनि, राष्ट्रीय चिंतक श्री गोविंदाचार्य, यमुना संसद के संयोजक श्री रवि तिवारी, एल्डरमैन श्री मनोज जैन, श्री अशोक उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी कालिंदी कुंज यमुनाघाट पर आयोजित मानव श्रृंखला में सम्मिलित हुये और यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

 वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के सत्ता में आए आठ साल से ज्यादा हो गए हैं और जो बातें वह यमुना सफाई को लेकर आठ साल पहले कहा करते थे, वहीं बात आज भी दोहरा रहे हैं उन्होंने कहा  हम सब की जिम्मेदारी है कि एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना की सफाई के लिए एक साथ चले यमुना को फिर से साफ-सूथरा और अविरल यमुना बनायें।

वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल  द्वारा यमुना सफाई का मोर्चा सम्भालने की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली वाले उपराज्यपाल द्वारा यमुना किनारे साफ कराये गये स्थानों पर नियमित चर्चा करें और सामाजिक संस्थाऐं वहाँ पिकनिक आदि रख लोगों को यमुना सफाई का महत्व समझायें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 11 =

Scroll to Top