16 फरवरी को दिल्ली एमसीडी बैठक,सत्र बुलाने का प्रस्ताव दिल्ली के उपराज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। दिल्ली वालों को एमसीडी में मेयर का इंतजार है। देखना है कि क्या चौथी बैठक में दिल्ली वालों को उनका मेयर मिल सकेगा। पूर्व में तीन बार दिल्ली नगर निगम की बैठक हो चुकी है लेकिन तीनों बार हंगामे की वजह से मेयर का चुनाव टल गया था।
