आरईसी ने किरू 624 मेगावाट हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए ₹1869 करोड़ के सावधि ऋण के लिए सीवीपीपीपीएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

आरईसी ने किरू 624 मेगावाट हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए ₹1869 करोड़ के सावधि ऋण के लिए सीवीपीपीपीएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

गुरुग्राम/जम्मू, 24 अप्रैल 2024 – विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सीपीएसई और अग्रणी एनबीएफसी, आरईसी लिमिटेड ने टर्म लोन के रूप में ₹1869.265 करोड़ की वित्तीय सहायता के लिए चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ऋण का उपयोग जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित चिनाब नदी पर ग्रीनफील्ड किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (4 x156 मेगावाट) के विकास, निर्माण और संचालन के लिए किया जाएगा।

यह समझौता सीवीपीपीपीएल के प्रबंध निदेशक श्री रमेश मुखिया, महाप्रबंधक (सी एंड पी) श्री वसंत हुरमाड़े, महाप्रबंधक (वित्त) श्री संजय कुमार गुप्ता और आरईसी लिमिटेड के उप. महाप्रबंधक प्रमोद कुमार सोनी, उप. महाप्रबंधक श्री ऋषभ जैन व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

 

किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (624 मेगावाट), एक रन-ऑफ-रिवर योजना, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर प्रस्तावित है और किश्तवाड़ से लगभग 42 किलोमीटर दूर है। परियोजना में 135 मीटर ऊंचे बांध और 156 मेगावाट की 4 इकाइयों के साथ एक भूमिगत पावर हाउस के निर्माण की परिकल्पना की गई है।

सीवीपीपीपीएल के बारे में –

सीवीपीपीपीएल एनएचपीसी (51%) और जेकेएसपीडीसी (49%) के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी हैजो चिनाब नदी की विशाल जल क्षमता का दोहन करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार और भारत सरकार की पहल पर बनाई गई है। कंपनी को 2011 में शामिल किया गया है। सीवीपीपीएल को किरू एचई परियोजना (624 मेगावाट)पाकल दुल एचई परियोजना (1000 मेगावाट)क्वार एचई परियोजना (540 मेगावाट)और किरथाई-द्वितीय एचई परियोजना (930 मेगावाट), 3094 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के निर्माण साथस्वामित्वसंचालन और रखरखाव (बूम) का काम सौंपा गया है।

https://recindia.nic.in/rec-signs-agreement-with-cvpppl-for-1869-cr-term-loan-kiru-624mw-hydro-project

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 14 =

Scroll to Top