टीम इंडिया T20 के सेमीफइनल में- भारत बनाम वेस्टइंडीज का यह टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं था, बल्कि दोनों टीमों के लिए “करो या मरो” की स्थिति थी। सुपर 8 चरण में हार का मतलब था टूर्नामेंट से बाहर होना। ऐसे हाई-प्रेशर मैच में उम्मीदें, रणनीति और मानसिक मजबूती—तीनों की परीक्षा होती है। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर टिकी थीं, क्योंकि सेमीफाइनल में जाने का प्रश्न था जिसका उत्तर मैच के आउटकम पर था
टॉस और मैच रणनीति | IND vs WI Match Strategy
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करना कई बार फायदेमंद माना जाता है, लेकिन वेस्टइंडीज जैसी पावर-हिटिंग टीम के सामने यह फैसला द्वंद्व भरा था। अगर स्कोर200+ पहुंचता, तो वह सिर्फ रन नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक दबाव भी बन जाता।
हली पारी: वेस्टइंडीज 195/4 (20 ओवर)
वेस्टइंडीज ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। बल्लेबाजों ने पावरप्ले में तेजी दिखाई और बीच के ओवरों में रन गति को बनाए रखा।प्रमुख बल्लेबाज:
Shai Hope – 32
Roston Chase – 40 (25)
Jason Holder – 37 (22)
Rovman Powell – 34*
भारतीय गेंदबाजी में
- Jasprit Bumrah – 2/36
बुमराह ने डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर डालकर रन गति को कुछ हद तक रोका, लेकिन 195/4 का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। अब भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य था।
दूसरी पारी: भारत 199/5 (19.2 ओवर) | Historic Chase
संजू सैमसन की जबरदस्त पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत में थोड़ी डगमगा गई। Abhishek Sharma जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया, और विपक्षी टीम के लिए एक बड़ी मनोविज्ञानिक बढ़त थी
लेकिन इसके बाद मैदान पर आए Sanju सेमसन संजू सैमसन ने आक्रामक और बेख़ौफ़ और संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने कवर ड्राइव, पुल शॉट और लॉन्ग-ऑन के ऊपर छक्कों से मैच का रुख बदल दिया।
Sanju Samson – 97 (50 गेंद)*
12 चौके | 4 छक्के
दूसरे छोर से Tilak Varma – 27 (15) छोटी लेकिन तेज साझेदारियों ने रन गति को 10+ प्रति ओवर बनाए रखा। भारत ने 19.2 ओवर में 199/5 बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की। यह टी20 विश्व कप 2026 की सबसे रोमांचक जीतों में से एक मानी जा रही है।
मैच का टर्निंग पॉइंट | Key Turning Poin मध्य ओवरों में सैमसन की आक्रामक पारी
15वें से 18वें ओवर के बीच तेजी से बने रन
दबाव में शांत दिमाग से लक्ष्य का पीछा
आपकी क्या राय है
195 का लक्ष्य छोटा नहीं था, लेकिन भारत ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाकर इसे हासिल किया।
परिणाम और सेमीफाइनल पर असर
इस जीत के साथ भारत ने T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह जीत सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और टीम प्रयास की मिसाल थी।
Final Score Summary:
West Indies – 195/4 (20)
India – 199/5 (19.2)
India won by 5 wickets
