राहुल गाँधी करेंगे भारत न्याय यात्रा
यात्रा बस यात्रा रहेगी पर रोज पदयात्रा भी होगी।
भारत जोड़ों के बाद कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत न्याय यात्रा शुरू करने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों से गुजरेगी और मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत होगी। मुंबई मे इस यात्रा का समापन होगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहाँ की भारत जोड़ो यात्रा भारत को जोड़ने के लिए और अब भारत न्याय यात्रा के द्वारा लोगों को हम आश्वासन देंगे कि कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है की लोगों को आम जनता को आर्थिक न्याय सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण तरीके से उपलब्ध हो। भारत जोड़ो यात्रा में जम्मू और कश्मीर और दिल्ली के अलावा 12 राज्य शामिल थे । जबकि भारत न्याय यात्रा में 14 राज्य शामिल है यह यात्रा बस यात्रा रहेगी पर रोज पदयात्रा भी होगी।
