दिल्ली बीजेपी की नई पदाधिकारियों की टीम की पहली बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में हुई बैठक को दिल्ली भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा सह-प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर और प्रदेश संगठन महासचिव पवन राणा ने संबोधित किया।
बैठक के प्रथम सत्र में उपस्थित सभी नये पदाधिकारियों एवं पार्टी नेताओं ने अपने पार्टी के पूर्व कार्यों का परिचय दिया।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनसे संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनसंपर्क कार्यों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी की निरंतरता प्रदर्शन पर निर्भर करती है !
press release
