दिल्ली के गीता कॉलोनी, रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के ‘न्याय संकल्प सम्मेलन’

राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी, रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के ‘न्याय संकल्प सम्मेलन’ में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।दिल्ली में काफी अरसे बाद दिल्ली कांग्रेस ने बड़ी रैली का आयोजन किया , जिसको कई कांग्रेस नेता एक सकारात्मक बदलाव बता रहे है।
सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन व बड़ी संख्या में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता मंच पर मौजूद रहे।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कार्यकर्ताओं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा है की “न्याय संकल्प सम्मेलन में आए हुए दिल्ली कांग्रेस के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं का मैं दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं, जिन्होने आज हजारों की संख्या में पहुंचकर इस सम्मेलन को कामयाब बनाया। एक बार पुनः आप सभी का बहुत बहुत आभार।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होने के लिए संदेश दिया। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस का संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का फोकस है। यह आने वाला समय बताएगा कि कांग्रेस की यह कवायद कहां तक सफल रहेगी क्या इसका जमीनी स्तर पर प्रभाव होगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

Scroll to Top