नई दिल्ली ,केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मजदूरों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिल कर सयुक्त विरोध कार्यक्रम में फैसला किया हैं कि एक साल तक अपनी मांगो के समर्थन में आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे । महात्मा गांधी की शहीद दिवस पर आयोजित मजदूरों के राष्ट्रीय अधिवेशन में दस केंद्रीय श्रम संगठनों ने भाग लिया । हालाँकि इस सम्मलेन में देश का बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं था । ट्रेड यूनियनो के कार्यक्रम में राज्य/जिला/और क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करना हड़ताल और महापड़ाव के बारे में भी ट्रेड यूनियनो ने विचार मंथन किया हैं ।
