राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी ने इंटक की राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही इंटक अध्यक्ष डॉ. रेड्डी ने श्रमिक आंदोलन को मजबूत आधार देने में महिलाओं के योगदान पर भरोसा जताया है।
महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला इंटक कार्यकारिणी समिति में नौ उपाध्यक्ष, एक महासचिव, 5 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 20 सचिव, 11 संयुक्त सचिव, 11 संगठन सचिव और 5 कार्य समिति सदस्य होंगी। इनमें से 8 झारखंड से और 7 पश्चिम बंगाल से हैं।

Pic The Indian worker
